श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में 12 मार्च को हाईकाेर्ट में हाेगी सुनवाई
प्रयागराज, 20 फरवरी (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह स्वामित्व विवाद को लेकर दाखिल दीवानी मुकदमों की शुक्रवार को सुनवाई की। विभिन्न पक्षकारों की अर्जियों पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए
इलाहाबाद हाईकाेर्ट


प्रयागराज, 20 फरवरी (हि.स.)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह स्वामित्व विवाद को लेकर दाखिल दीवानी मुकदमों की शुक्रवार को सुनवाई की।

विभिन्न पक्षकारों की अर्जियों पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 12 मार्च की तारीख लगाई है। इन मुकदमों पर न्यायमूर्ति अवनीश कुमार सक्सेना सुनवाई कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामानंद पांडे