Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 05 अगस्त (हि.स.)। निकटवर्ती झंवर स्थित फलासिया रोहिला गांव में एक महिला ने सरकारी पानी के टांके में कूदकर अपनी जान दे दी। पीहर पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए रिपोर्ट दी है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। शादी को सात साल से कम समय हुआ था। जांच एसीपी बोरानाडा की तरफ से की जा रही है।
झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिंह ने बताया कि बालेसर के लूणावपुरा बावरली निवासी 30 साल की पूजा की शादी झंवर स्थित फलासिया रोहिला गांव में हो रखी थी। उसकी शादी को सात साल से कम समय हुआ था। शादी के बाद उसके एक बेटी हुई। जोकि अब साढ़े तीन साल की है। पूजा की कल संदिग्ध हालात में मौत पर पीहर पक्ष ने संदेह जताया है।
थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के अनुसार पूजा ने गांव में ही एक सरकारी पानी के टांके में कूद कर आत्महत्या की। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लगा है। शरीर पर जाहिरा कोई चोट के निशान नहीं मिले है। उसके भाई रमेश पुत्र मोहनराम ने मौत पर संदेह जताते हुए ससुराल पक्ष के चूनाराम, टूसी, धापू, विमला आदि के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश