Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पश्चिम मेदिनीपुर, 08 जुलाई (हि. स.)। मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा नगरपालिका के वेक्टर नियंत्रण दल (रोगवाहक नियंत्रण दल) के कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन कार्यबंदी शुरू कर दी। कार्यबंदी के साथ कर्मियों ने नगरपालिका के मुख्य द्वार के सामने धरना प्रदर्शन भी किया।
आंदोलनरत कर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं, लेकिन अब तक उनका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। विवश होकर उन्हें अनिश्चितकालीन कार्यबंदी का निर्णय लेना पड़ा। इसके कारण नगरपालिका क्षेत्र में स्वच्छता तथा मच्छर नियंत्रण से संबंधित सेवाओं पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। आंदोलनकारी कर्मियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका धरना और कार्यबंदी जारी रहेगी।
उधर, घटना के बाद नगरपालिका प्रशासन और आंदोलनरत कर्मियों के बीच वार्ता होने की संभावना जताई जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता