Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खड़गपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर मंगलवार देर रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक लाॅरी चालक की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार, खड़गपुर की ओर जा रही मालवाहक लाॅरी अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खड़ी एक अन्य लोरी के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दुर्घटनाग्रस्त लाॅरी का चालक वाहन से छिटक कर सड़क पर जा गिरा।
इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य मालवाहक लाॅरी चालक के ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा खड़गपुर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाकर राजमार्ग पर यातायात सामान्य कराया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता