जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोला बारूद का बड़ा जखीरा बरामद
बारामुला, 20 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है। बारामूला जिले के कांडी वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया दौरान आतंकियों के छिपाए गई युद्ध सामग्री (वार-लाइक स्टोर्स)
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, गोला बारूद का बड़ा जखीरा बरामद


बारामुला, 20 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।

बारामूला जिले के कांडी वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया दौरान आतंकियों के छिपाए गई युद्ध सामग्री (वार-लाइक स्टोर्स) का बड़ा जखीरा बरामद किया। इस प्रकार एक संभावित आतंकी साजिश को सुरक्षाबलों द्वारा नाकाम किया कर दिया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि यह संयुक्त अभियान 20 जुलाई को बारामूला पुलिस को मिली खुफिया सूचना के बाद शुरू किया गया। अभियान में भारतीय सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स (आर आर), बारामूला पुलिस, सीआरपीएफ की 53वीं बटालियन तथा एसएसबी ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने जंगल में छिपाकर रखी गई 2 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), 2 पिस्तौल तथा 7.62 मिमी के 530 जिंदा कारतूस बरामद किए।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि इस सफल ऑपरेशन से क्षेत्र में संभावित आतंकी गतिविधियों की एक बड़ी साजिश को विफल करने में मदद मिली है। बरामद सामग्री को लेकर आगे की जांच व कानूनी कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह