Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रायपुर, 20 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दुर्ग के जामगांव (एम) में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होंगे।
वहीं दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार पहुंचकर गौ सेवा संगम कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दुर्ग जिले के जामगांव (एम) में आज दोपहर 12 बजे से राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत करेंगे।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के अलावा पाटन विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इसमें मौजूद रहेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा