रातभर हुई मूसलाधार बारिश से गुवाहाटी के कई इलाकों में भारी जल जमाव
गुवाहाटी, 20 जुलाई (हि.स.)। रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार सुबह गुवाहाटी के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर के विभिन्न हिस्सों में कृत्रिम बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। गुवाहाटी के जोराबाट, बेहार
Flash flood जलजमाव water logging कृत्रिम बाढ़


गुवाहाटी, 20 जुलाई (हि.स.)। रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार सुबह गुवाहाटी के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। शहर के विभिन्न हिस्सों में कृत्रिम बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

गुवाहाटी के जोराबाट, बेहारबाड़ी, अहोमगांव, हातीगांव, गड़चुक, सर्वे, मालीगांव, जालुकबाड़ी, चांदमारी, शिलपुखुरी, तरुण नगर, अनिल नगर और नवीन नगर सहित कई क्षेत्रों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

जलभराव के कारण लोगों को घुटनों तक पानी में होकर आवागमन करना पड़ा, जबकि कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। लगातार बारिश के चलते प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आने वाले समय में औऱ भी बरिश की संभावना जताई गयी है, जिसके चलते स्थिति और भी गंभीर होने के आसार बने हुए हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश