पौड़ी में 60 से अधिक मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ
पौड़ी गढ़वाल, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तरा केयर हॉस्पिटल में रविवार को पल्मोनोलॉजी (चेस्ट) सुपर स्पेशियलिटी शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। रविवार को आयोजित शिविर में वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डा. विजय मैठाणी ने अस
पौड़ी के उत्तर केयर हॉस्पिटल में मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक


पौड़ी गढ़वाल, 19 जुलाई (हि.स.)। उत्तरा केयर हॉस्पिटल में रविवार को पल्मोनोलॉजी (चेस्ट) सुपर स्पेशियलिटी शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।

रविवार को आयोजित शिविर में वरिष्ठ पल्मोनोलॉजिस्ट डा. विजय मैठाणी ने अस्थमा, लगातार खांसी, सांस फूलना, एलर्जी, फेफड़ों में संक्रमण, निमोनिया, धूम्रपान से होने वाले फेफड़ों के रोग, सीने में जकड़न, सांस लेने में कठिनाई व अन्य श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की विस्तारपूर्वक जांच की। इस दौरान मरीजों को दवाइयां, आवश्यक जांच एवं आगे के उपचार संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम, बढ़ते वायु प्रदूषण एवं धूम्रपान के चलते श्वास एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।

हॉस्पिटल के निदेशक आईएस नेगी ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को उनके जिले में ही आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

अस्पताल के एमएस डा. जेपी चमोली ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, उन्नत जांच सुविधाओं एवं अनुभवी चिकित्सकों के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मौके पर अस्पताल के सीनियर मैनेजर कमल कांत काला, हॉस्पिटल मैनेजर डा. मनोज गोविल, आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह