Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गाजियाबाद, 15 जुलाई (हि.स.)। जिले की मसूरी थाना क्षेत्र के तहत अध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास बुधवार रात रफीकाबाद फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि 15 जुलाई को रात के समय मसूरी पुलिस को सूचना मिली कि रफीकाबाद फाटक अध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास एक व्यक्ति गाजियाबाद से मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया है। ट्रेन की टक्कर से गम्भीर चोटें आने के कारण उस व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसीपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि, अध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास रफीकाबाद फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जिसकी शिनाख्त का प्रयास कराया जा रहा है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी