Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 13 जुलाई (हि.स.)। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने वर्ष 2026-27 सत्र के लिए जूनियर चयन समिति में क्रिकेटर अमर काला को सदस्य नामित किया है। उनकी नियुक्ति को एसीए के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे जूनियर क्रिकेट प्रतिभाओं के चयन और विकास को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
अमर काला को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है। वह जूनियर चयन समिति में अपनी भूमिका निभाते हुए युवा खिलाड़ियों के चयन और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में योगदान देंगे।
एसीए के संयुक्त संयोजक (लीग एवं मंडल) का दायित्व संभाल रहे एलबी काला की प्रशासनिक व्यस्तताओं को देखते हुए यह परिवर्तन किया गया है।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आरपी भटनागर ने अमर काला की नियुक्ति की पुष्टि करते हुए बताया कि यह निर्णय 2026-27 सत्र के लिए तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल