उज्जैनः फिल्म पुष्पा के गेटअप में मंदिर में घुसे युवक को लोग समझे थे अल्लू अर्जुन
उज्जैन, 08 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में एक युवक फिल्म ''पुष्पा की वेशभूषा में प्रवेश कर गया। लोगों के बीच यह खबर फैल गई कि एक्टर अल्लू अर्जुन मंदिर में दर्शन करने आया है। इधर नकली पात्र सामान्य दर्शनार्थियों की कतारों में
The man who entered the temple dressed as a character from the movie Pushpa was mistaken for Allu Arjun.


श्रद्धालुओं के बीच पात्र


उज्जैन, 08 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में एक युवक फिल्म 'पुष्पा की वेशभूषा में प्रवेश कर गया। लोगों के बीच यह खबर फैल गई कि एक्टर अल्लू अर्जुन मंदिर में दर्शन करने आया है। इधर नकली पात्र सामान्य दर्शनार्थियों की कतारों में पहुंच गया। उसे देखकर सभी ने उसे एक्टर अल्लू अर्जुन समझा और उसके साथ फोटो-वीडियो बनाने लगे। इस काम में मंदिर की निजी सुरक्षा एजेंसी के महिला और पुरूष कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। वे भी उसके साथ फोटो खीचवाने लगे।

खास बात यह है कि यह पूरा मामला 5 फरवरी को हुआ, जिसका सोमवार को करीब चार माह बाद एक वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद मंदिर प्रशासन पशोपेश में पड़ गया। वीडियो देखने के बाद मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने सुपरवायजर को हटा दिया है। हालांकि मंदिर प्र्रबंध समिति के मंदिर सुरक्षा के हाईटेक होने के दावों की पोल खुल गई है। इस संबंध में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

वायरल वीडियो के अनुसार, नकली पात्र के प्रवेश को लेकर ऐसा बवाल मचा कि मंदिर में नियमों को ताक पर रखकर उस दिन जमकर वीडियो बनाए गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भी उसके साथ फोटो और वीडियो बनाए, जोकि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। जब इस घटना का वायरल वीडियो जिम्मेदारों तक पहुंचा तो हड़कंप मचा। हालात यह है कि प्रशासक प्रथम कौशिक ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर को पद से हटा तो दिया है लेकिन इससे कोई सख्त संदेश नहीं गया।

पाठक जब यह समाचार पढ़ रहे होंगे,तब भी उन्हे सोशल मीडिया पर इंदौरी पुष्पा के नाम से एक वीडियो वायरल होता दिखेगा। जिसमें नकली ''पुष्पा की वेशभूषा में एक युवक महाकाल मंदिर परिसर में घूमता हुआ दिखाई देगा। उक्त युवक फिल्म ''पुष्पा के किरदार के जैसे ही ड्रेस और मेकअप में आया था। वीडियो में युवक मंदिर परिसर के विभिन्न हिस्सों में घूमता दिखाई दे रहा है। उसने मंदिर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी प्रतिबंधित होने के बावजूद वीडियो बनाए और कुछ कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों ने भी उसके साथ फोटो खीचवाए। यह भी बताया जा रहा है कि युवक को सामान्य दर्शन व्यवस्था के बजाय विशेष सुविधा के साथ मंदिर में प्रवेश दिया गया। वायरल वीडियो में वह गणेश मंडपम तक पहुंचता दिखाई दे रहा है।

4 माह बाद सामने आया वीडियोइधर यह दावा किया जा रहा है कि उक्त वीडियो 5 फरवरी का है, जो अब वायरल हुआ है। आरोप है कि मंदिर का एक कर्मचारी उसे विशेष श्रद्धालु की तरह दर्शन कराने ले गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के बाद बवाल मच गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल