Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत फैंटेसी-एक्शन कोर्टरूम ड्रामा 'करुप्पू' अब डिजिटल दर्शकों के लिए तैयार है। 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को साल की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर लिया है। थिएटरों में सफल प्रदर्शन के बाद अब निर्माताओं ने इसकी ओटीटी रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
निर्देशक आरजे बालाजी की इस चर्चित फिल्म का प्रीमियर 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म तमिल के साथ-साथ हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। ओटीटी रिलीज की घोषणा के बाद प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई दर्शक उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बिना किसी कटौती के प्रस्तुत किया जाएगा।
बॉक्स ऑफिस पर 'करुप्पू' ने शानदार कमाई करते हुए घरेलू स्तर पर 190 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है, जबकि दुनियाभर में इसका कुल कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। इसी के साथ यह सूर्या के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है, वहीं इसकी कहानी, एक्शन और कोर्टरूम ड्रामा ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे