Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पौड़ी गढ़वाल, 03 जून (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को 12 साल विश्वास, विकास व जन कल्याण के निर्मित आयोजित जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने की।
जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी नलिन भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय होने व जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने मंडलों की मासिक बैठकों के साथ-साथ शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने पर जोर देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में विधायक राजकुमार पोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, पूर्व विधायक मुकेश कोली, पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा रावत आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह