Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन उच्च न्यायालय में जज के रुप में नियुक्त करने के लिए 10 नामों की अनुशंसा की है। कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो एडिशनल जजों को स्थायी जज के रुप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है। कॉलेजियम की 02 जून को हुई बैठक में इस आशय की सिफारिश की गई।
कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के लिए 06, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के लिए 01 और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के लिए 03 जजों को नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के जज के रुप में जिन नामों की अनुशंसा की है उनमें राघवेंद्र सीताराम श्रीवास्तव, हेमा कुलकर्णी, एस रंगाराव, टीपी विवेकानंद, बी प्रमोद और एचजीएस भूषण शामिल हैं।
कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के जज के रुप में नियुक्त करने के लिए वकील अमित लाहोटी के नाम की अनुशंसा की है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के जज के रुप में जिन नामों की अनुशंसा की गई है उनमें चिराग भानु सिंह, भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल शामिल हैं। कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एडिशनल जजों जस्टिस हरमीत सिंह ग्रेवाल और जस्टिस दीपिंदर सिंह नालवा को स्थायी जज के रुप में नियुक्त करने की अनुशंसा की है।
हिन्दुस्थान समाचार/संजय---------------
हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह