Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

पलामू, 25 जून (हि.स.)। पलामू के मेदिनीनगर में मुहर्रम की नौवीं के अवसर पर गुरुवार को जुलूस निकाला गया। विभिन्न मुहल्लों के युवाओं ने जगह-जगह गोल बनाकर लाठी, तलवार सहित अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतबों और खेल का प्रदर्शन किया।
जुलूस की शुरूआत शहर के पहाड़ी मुहल्ला स्थित कर्बला से हुआ।
इसका नेतृत्व मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जनरल खलीफा जीशान खान ने किया। जुलूस शाह मोहल्ला, कनीराम चौक, सत्तार सेठ चौक, विष्णु मंदिर रोड, चावल पट्टी और छह मुहान होते हुए जिला स्कूल चौक से होते हुए सेवा सदन होते कोयल नदी किनारे पहुंचा। इसके बाद शिवाला रोड होते बम पटाखा चौक से होकर पुनः कनी राम चौक पहुंचा और कर्बला जाकर संपन्न हो गया।
जुलूस में कुंड मुहल्ला, कांजी हाउस मुहल्ला, शास्त्री नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपने-अपने निशान के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन शाम में हुआ।
जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के जिला सदर मुस्तफा कमाल, पूर्व जनरल आफताब आलम, आसिफ राइन उर्फ मोनू, सोनू शाह, पिंटू इराकी, शहरयार अली सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार