Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 08 मई (हि.स.)। जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा भागलपुर की चुनाव एवं मनोनयन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को तेरापंथ उपासना कक्ष भागलपुर में आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सभा के रूपेश बैद द्वारा विनोद बैद के नाम का अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिसे सभा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति एवं सहर्ष स्वीकार किया।
इस प्रकार विनोद बैद को सत्र 2026-28 हेतु सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष विनोद बैद ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अभिषेक कुमार जैन को मंत्री तथा अमृत कुमार जैन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष विनोद बैद ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी सत्र 2026-28 में सभी सदस्य मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा प्रयास रहेगा कि संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहयोग एवं समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। नवगठित टीम में उपाध्यक्ष हंसराज बैद, राजकुमार बैद और रूपेश बैद सहमंत्री विनीत बैद (सोनू) और गौतम कोठारी, सह-कोषाध्यक्ष विनीत बैद (मोनू), संगठन मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक मुकेश बैद एवं कार्यकारिणी सदस्यों में उज्जैन कुमार जैन मालू, मनोज बैद, पवन सेठिया, पंकज बैद और प्रदीप बैद का नाम विस्तृत रूप से घोषित किए गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर