Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

रांची, 08 मई (हि.स.)। गौ सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। गौ माता को भारतीय संस्कृति में मां का दर्जा दिया गया है। गौ की सेवा से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि पर्यावरण, स्वास्थ्य और समाज में संतुलन भी बना रहता है। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से सत्र (2026-27) के अंतर्गत प्रति माह आयोजित होने वाले गौ सेवा कार्यक्रम शुक्रवार को की गई।
हरमू रोड स्थित रांची गौ न्यास गौशाला में यह सेवा कार्य शाखा की सक्रिय सदस्या कोमल पोद्दार की ओर से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान गौ माता को लाल साग, मूली, चारा सहित अन्य खाद्य सामग्री खिलाकर गौ सेवा की गई। शाखा की सभी महिला सदस्यों ने श्रद्धा और सेवा भाव से सहभागिता निभाई और गौ सेवा के माध्यम से पुण्य अर्जित किया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, कविता सोमानी, सौम्या सामोता, कोमल पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, निशी सराफ, शिल्पी लोहिया, पायल जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak