Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भागलपुर, 06 मई (हि.स.)। बिहार में ग्राम कचहरी के न्यायमित्रों ने मानदेय वृद्धि को लेकर बुधवार को विधायक रोहित पांडे को ज्ञापन सौंपा। जिसमें न्यायमित्रों ने मानदेय बढ़ाने की मांग है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि न्यायमित्रों को मिल रहा मानदेय उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है। ऐसे में सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस मांग को लेकर ग्राम कचहरी के न्यायमित्रों ने भी अपना समर्थन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में मीनाक्षी कुमारी, गुरु प्यारी दर्वे, कल्पना, भुवनेश्वर नाथ दुबे और अंजनी कुमार दास शामिल रहे।
इन सबों का कहना है कि मानदेय बढ़ोतरी समय की मांग है और सरकार को इसे प्राथमिकता देनी चाहिए। ग्राम कचहरी के न्यायमित्रों का कहना है कि सरपंच के भत्ते के अनुपात में उनका मानदेय काफी कम है। उन्होंने बताया कि जहां सरपंच का भत्ता बढ़ाकर 7500 रुपये किया गया है, वहीं न्यायमित्रों का मानदेय अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने मांग कि इसी अनुपात से न्यायमित्रों का मानदेय बढ़या जाए। ज्ञापन में वर्ष 2025 में हुई मानदेय वृद्धि पर भी असंतोष जताया गया।
न्यायमित्रों का कहना है कि यह बढ़ोतरी उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि इतनी कम वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। न्यायमित्रों ने सरकार से मांग की है कि उनके कार्यों और जिम्मेदारियों को देखते हुए मानदेय में उचित बढ़ोतरी की जाए। जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर