Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 06 मई (हि.स.)। स्वर सुधा, मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट एवं पश्चिमी क्षेत्र संस्कृति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 9 व 10 मई को मेहरानगढ़ में नाद ब्रह्म संगीत समारोह आयोजित होगा। जोधपुर स्थापना दिवस पर होने वाले समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत के ख्यातिनाम कलाकार भाग लेंगे।
कार्यक्रम में उस्ताद रशीद खान के पुत्र अरमान खान, ध्रूपद गायक पंडित उदय भवालकर, कत्थक नृत्यांगना मनीषा गुलयानी, शास्त्रीय गायिका आरती अंकलीकर और पद्मश्री और संतूर वादक पंडित तरुण भट्टाचार्य प्रस्तुतियां देंगे। इनके साथ देश के अनेक प्रतिष्ठित सह कलाकार भी संगत करेंगे। कार्यक्रम शाम 6.30 बजे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे, अध्यक्षता पूर्व नरेश गजसिंह करेंगे और विशिष्ट अतिथि डॉ. आश्विन दलवी होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश