Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हल्द्वानी, 16 मई (हि.स.)। उत्तराखंड में तेजी से बड़ रहे अस्थायी और स्थायी पलायन को लेकर जहां एक ओर लोग लगातार चिंता दर्शाते रहे हैं। वहीं अपने महीने के लाखों के पैकेज को छोड़ अपनी पितृभूमि की मदद के लिए आगे आए पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के ट्रस्टी गुंजन तिवारी ने एक बार फिर सामने आए हैं। इसके तहत आज शनिवार को फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद तीन युवाओं को स्वरोजगार व क्षेत्रीय लोगों को रोजगार देने के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया गया।
यह ब्याज मुक्त ऋण हर्षित गर्जोला (कोटाबाग), बब्लू आर्या (आंवलाकोट) व योगेश (चकलुआ) को क्रमश: 1 लाख से 50 हजार तक का प्रदान किया गया। जिसके माध्यम से ये युवा स्वरोजगार के साथ ही अपने क्षेत्र के लोगों को रोजगार दें सकेंगे।
ज्ञात हो कि पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन पूर्व में भी कई युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर स्वरोजगार का रास्ता दिखा चुका है। गुंजन तिवारी की ओर से किए जा रहे कार्य उन्हें न केवल क्षेत्र में लोगों के दिलों में विशेष स्थान दिला रहे हैं। वहीं उनके इस समाज सेवी कार्यों को लेकर लोग उनसे विशेष लगाव को भी महसूस कर रहे है।
ब्याजमुक्त ऋण लेते समय हर्षिल गर्जोला का कहना था कि यूं तो हमारे क्षेत्र को लेकर नेता व जनप्रतिनिधि लोग बड़े बड़े वादे करते हैं। लेकिन जब समय आता है तो वे मुड़ कर भी हमारी ओर नहीं देखते उसके बाद वे केवल बड़े बड़े कार्यक्रमों में ही आते हैं। जबकि गुंजन तिवारी और उनका फाउंडेशन बिना स्वयं के लाभ के हमारी मदद को लगातार आगे आ रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी