Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भोपाल, 15 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को प्रो. आलोक शर्मा को भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलगुरू नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चार वर्ष की अवधि के लिए की गई है।
पूर्व कुलपति सुनील कुमार के कारण आरजीपीवी पिछले सालों में काफी चर्चा में रहा है। उनके कार्यकाल में 19 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया था। इसके बाद राज्य शासन ने सुनील कुमार से इस्तीफा ले लिया था। अब भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान (आई.आई.टी.टी.एम.) ग्वालियर के निदेशक प्रो. आलोक शर्मा को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 4 वर्ष की कालावधि के लिए आरजीपीवी का कुलगुरू नियुक्त किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर