Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा का असम पुलिस द्वारा उनके आवास पर मंगलवार को की गई छापेमारी के बाद पहली बार वीडियो आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह पुलिस से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें सरकार से सवाल पूछने हैं और डराने की कोशिशों से वह चुप नहीं होंगे।
कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर उनका साढ़े आठ मिनट का वीडियो जारी किया गया। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली स्थित उनके फ्लैट पर बहुत सारे पुलिसकर्मी पहुंचे जबकि वह और उनका परिवार वहां मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस उनके घर से उनकी दिवंगत बहन का एक पुराना फोन, एक लैपटॉप जिसे वह इस्तेमाल नहीं करते थे, एक आईपैड और दो पेनड्राइव लेकर चली गई। उन्होंने कहा कि पेन ड्राइव कहां से आईं उन्हें नहीं पता।
खेड़ा ने कहा कि जहां भी उन्हें लगता है कि वह मौजूद हैं, वहां पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्हें विभिन्न सरकारी वेबसाइटों से जानकारी मिली है जिसमें हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा से जुड़ी कंपनियों और संपत्तियों का विवरण है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर