Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 08 अप्रैल (हि.स.)।
रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए गाडी संख्या 01919/01920, कानपुर सेट्रल-असारवा-कानपुर सेट्रल साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा को गाडी संख्या 20178/20177, कानपुर सेट्रल-असारवा-कानपुर सेट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन नियमित रेलसेवा के रूप में संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 20178, आगराकैंट-असारवा सुपरफास्ट रेलसेवा दिनांक 08.04.26 से आगराकैंट से सप्ताह में 05 दिन (सोम व मंगल को छोड़कर) 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.00 बजे असारवा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 20177, असारवा-आगराकैंट सुपरफास्ट रेलसेवा 09.04.26 से असारवा से सप्ताह में 05 दिन (मंगल व बुध को छोड़कर) 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.15 बजे आगराकैंट पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोराय पाटन, बून्दी, माण्डलगढ, चंदेरिया, मावली, राणाप्रतापनगर, उदयपुर सिटी, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड व हिम्मतनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित 24 डिब्बे होगे।
नोटः- गाडी संख्या 12548, साबरमती-आगराकैंट रेलसेवा दिनांक 08.04.26 से आगराकैंट स्टेशन पर 07.15 बजे के स्थान पर 07.05 बजे आगमन करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश