Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

चेन्नई, 05 अप्रैल (हि.स.)। चेन्नई, 04 अप्रैल (हि.स.)। ईरान में फंसे 345 भारतीय मछुआरों को सुरक्षित निकालकर चेन्नई पहुंचाया गया है। यह निकासी आर्मेनिया के रास्ते की गई, जहां से उन्हें भारत लाया गया।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस अभियान में सहयोग के लिए आर्मेनिया सरकार और अपने समकक्ष अरात मिर्ज़ोयान का आभार जताया।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1200 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें बड़ी संख्या छात्रों की है। यह अभियान आर्मेनिया और अजरबेजान के रास्ते चलाया जा रहा है, जिसमें भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं।
इस बीच, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात से भारत के लिए सीमित उड़ानें जारी हैं। बड़ी संख्या में लोग इन उड़ानों के जरिए स्वदेश लौट रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी के अंत से अब तक इस क्षेत्र से 6.24 लाख से अधिक यात्री भारत वापस आ चुके हैं। हालांकि, क्षेत्र में हालात अब भी संवेदनशील बने हुए हैं, जिसे देखते हुए सरकार लगातार अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है।
--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय