Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नगांव (असम), 29 अप्रैल (हि.स.)। असम के बढ़मपुर के घोघर गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पत्नी के लापता होने और सामाजिक दबाव के बीच एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की पहचान राजीव बोरा के रूप में हुई है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, राजीव बोरा की पत्नी देवाश्री बोरा पिछले 10 दिनों से अपने नवजात बच्चे के साथ लापता थी। बताया जाता है कि देवाश्री बोरा एक सीएसपी बैंक की संचालिका थी और अचानक उसके गायब होने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि देवाश्री बोरा पर कई महिलाओं के पैसे के गबन के आरोप थे, साथ ही एक बैंक अधिकारी के साथ अवैध संबंधों की भी चर्चा गांव में हो रही थी। इन घटनाओं के चलते परिवार और खासकर राजीव बोरा पर सामाजिक दबाव बढ़ता जा रहा था।
इसी तनाव और सामाजिक अपमान से आहत होकर राजीव बोरा ने आत्महत्या की। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए घटना से जुड़े सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश