Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

हैदराबाद, 28 अप्रैल (हि.स.)। तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सी.वी. आनंद को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वे वर्तमान डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी का स्थान लेंगे। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी आनंद वर्तमान में तेलंगाना सरकार के गृह विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत हैं।उल्लेखनीय है कि वे हैदराबाद और साइबराबाद के पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) के रूप में कार्य कर चुके हैं। तेलंगाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक भी रह चुके हैं। उन्हें 2002 में राष्ट्रपति वीरता पदकसे सम्मानित किया गया था। उन्होंने तत्कालीन आंध्र प्रदेश के कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान डीजीपी बी. शिवधर रेड्डी इस महीने के अंत में अपनी सेवानिवृत्ति पर रिटायर होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dev Kumar Pukhraj