Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

वाराणसी, 24 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रामनगर स्थित प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के दीक्षांत समारोह के ग्रैंड परेड की शुक्रवार को पीएसी ग्राउंड में रिहर्सल की गई। 26 अप्रैल को को प्रस्तावित परेड के मद्देनज़र ग्रैंड रिहर्सल कराया गया। अभ्यास की अध्यक्षता सेनानायक आईपीएस डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ने की।
बताते चले मुख्य समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आरक्षियों को शपथ दिलाई जाएगी। उधर, वाराणसी पुलिस लाइन में 491 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड भी 26 अप्रैल को होगी। इस पासिंग आउट परेड को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल संबोधित करेंगे। लगभग 9 माह की ट्रेनिंग में महिला आरक्षियों को फिजिकल, कानून, साइबर क्राइम, फॉरेंसिक, दंगा नियंत्रण व सॉफ्ट स्किल सिखाए गए। मिशन शक्ति, पिंक बूथ और हेल्पलाइन नंबर 1090 जैसी सुविधाओं के साथ अब यह महिला कांस्टेबल ट्रेनिंग पूरा कर सुरक्षा का जिम्मा उठाएंगी। महिला कांस्टेबल को सॉफ्ट स्किल, दंगा नियंत्रण, शस्त्र चलाना और कानून की बारीकियों आदि से दक्ष किया गया है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी