Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जांजगीर-चांपा, 24 अप्रैल (हि. स.)।छत्तीसगढ़ के चांपा -जांजगीर जिले बीती देर रात में देर रात हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने सीमेंट-रेत व्यवसायी और कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर में घुसकर फायरिंग कर दी।हमले में गंभीर रूप से घायल आयुष कश्यप को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। वहीं आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी है।
जांजगीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित लूट की नीयत से घर में दाखिल हुए थे। घर में घुसते ही बदमाशों ने परिवार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप पर दो गोलियां चलाई गईं, जबकि छोटे बेटे आशुतोष कश्यप पर भी फायरिंग की गई। हमले में गंभीर रूप से घायल आयुष कश्यप को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। वहीं आशुतोष कश्यप के दाहिने हाथ में गोली लगी है। घटना के तुरंत बाद उसे बिर्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
हालांकि, घायल बेटे आशुतोष ने बताया कि बदमाशों ने केवल ₹50-60 और एक मोबाइल फोन छीना, जिससे लूट के मकसद पर संदेह भी जताया जा रहा है। पुलिस आपसी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपितों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान आरोपितों ने घर के अन्य सदस्यों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया था, ताकि कोई बाहर निकलकर मदद न मांग सके। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच और नाकेबंदी की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे और घायल आशुतोष कश्यप तथा परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
जांजगीर पुलिस की टीम भी जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT