Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवरिया, 19 अप्रैल (हि.स.)। लोकसभा में महिला आरक्षण में बाधा बनने वाले कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलाें के विराेध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रविवार का जनपद देवरिया के सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी और कहा कि विपक्ष की तुष्टिकरण नीति के कारण ही महिलाओं के लिये आरक्षण लागू नहीं हाे पाया है।
सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए व धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन में शामिल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का कहना था कि आरक्षण महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आरक्षण को लेकर केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अंत में महिला मोर्चा की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही आरक्षण लागू करने को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक