चिरांग के भूटान सीमा स्थित रुनीखाटा वन कार्यालय में हिंसा मामले में 15 गिरफ्तार
चिरांग (असम), 18 अप्रैल (हि.स.)। असम के चिरांग जिले में भूटान सीमा के समीप स्थित रुनीखाटा वन सममंडल कार्यालय में शुक्रवार को हुई हिंसक घटना के सिलसिले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बताया गया है
मीडिया से बातचीत करते हुए बीटीसी के प्रमुख हग्रामा महिलारी।


चिरांग (असम), 18 अप्रैल (हि.स.)। असम के चिरांग जिले में भूटान सीमा के समीप स्थित रुनीखाटा वन सममंडल कार्यालय में शुक्रवार को हुई हिंसक घटना के सिलसिले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बताया गया है कि वन कार्यालय में हुई इस घटना के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच, बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के प्रमुख हग्रामा महिलारी घटनास्थल का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिसे सोमवार तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश