Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

प्रयागराज, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक महिला का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक धूमनगंज थाना क्षेत्र के आईसका टोला,बेगम सराय, निवासी अर्चना यादव (28) पत्नी अशोक यादव का शव मंगलवार रात कमरे में फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल