Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 15 अप्रैल (हि.स.)। गोमतीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।
गोमतीनगर थाना के उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बुधवार को बताया कि एक महिला ने 14 अप्रैल को थाना में तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी को एक युवक ने बहला फुसलाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। आरोपित के बारे में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रेलवे क्रॉसिंग जुगौली के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
उप निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित मोहित निषाद, बड़ी जुगौली का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाॅक्साे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक