Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

काठमांडू, 15 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल के प्रतिनिधि सभा के स्पीकर डोल प्रसाद अर्याल (डीपी अर्याल) के तीन वाहनों पर ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस की कार्रवाई हुई हैं।
बुधवार को काठमांडू के थापाथली से सिंहदरबार की ओर जाते समय लेन क्रॉस करने पर उनके वाहनों पर कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने सिंहदरबार पहुंचकर ही चालान काटा। स्पीकर के आगे-पीछे चल रहे एस्कॉर्ट वाहनों पर भी जुर्माना लगाया गया।
काठमांडू के ट्रैफिक पुलिस एसएसपी नवराज अधिकारी ने बताया कि स्पीकर अर्याल की गाड़ियों ने थापाथली क्षेत्र में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया था, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने सिंहदरबार पहुंचकर उन्हें चालान थमा दिया।
इससे पहले वीवीआईपी वाहनों पर लेन उल्लंघन को लेकर कार्रवाई नहीं होती थी, लेकिन गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने स्पष्ट किया था कि ट्रैफिक नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया था कि वीआईपी के कारण आम नागरिकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास