Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

- बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को भी दी बधाई
भोपाल, 15 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बिजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी को भी बिहार के उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने पर बधाई और शुकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री चौधरी के कुशल नेतृत्व में बिहार की एनडीए सरकार विकास और सुशासन के नए मानक गढ़ेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत