Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देहरादून, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय ने वर्ष 2026 के प्रथम सत्र को सत्रावसित किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार विधानसभा का यह सत्र 9 मार्च से प्रारंभ हुआ था और 13 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
राज्यपाल ने इस सत्र का सत्रावसान 10 अप्रैल से प्रभावी रूप से कर दिया है। सचिवालय के अनुसार यह निर्णय राज्यपाल की स्वीकृति के बाद लागू किया गया। विधानसभा सचिवालय में उप सचिव (लेखा) हेम चंद्र पंत द्वारा जारी इस प्रेस नोट में सत्र की पूरी प्रक्रिया और तिथियों का उल्लेख किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल