Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

धमतरी, 15 अप्रैल (हि.स.)। ग्राम पंचायत सारंगपुरी में स्वास्थ्य विभाग, जिला अस्पताल धमतरी के तत्वावधान में आयुष्मान आरोग्य शिविर एवं एक्स-रे जांच व उपचार शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह 11 बजे प्रारंभ हुए इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देना रहा।
शिविर में सरपंच रामकुमार यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के लोमन सिंह, तिलेश्वर साहू, घनश्याम देवांगन, आदित्य साहू, अर्जुन सिंह तथा मितानिन कार्यकर्ता कीर्ति लता कंवर, डुमेश्वरी विश्वकर्मा, गोमती नेताम, अमृत बाई सेन, उमा सोनवानी और एमटी निराशा निषाद की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जांच कराने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला अस्पताल धमतरी से संपर्क करने की सलाह दी।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को टीबी सहित अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया और समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा