Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज से दो राज्यों का दौरा शुरू होगा। वो आज और कल गुजरात और 15- 16 अप्रैल को महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वो दीक्षांत समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु आज राजकोट में एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर गांधीनगर स्थित लोक भवन में ‘सामाजिक समरसता महोत्सव’ में हिस्सा लेंगी। इसके बाद राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु अगले दिन 15 अप्रैल को नागपुर में एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अगली कड़ी में राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 78वें बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगी। 16 अप्रैल को राष्ट्रपति वर्धा में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकुंद