Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवरिया, 08 मार्च (हि.स.)। रुद्रपुर पुलिस ने रविवार को छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक अवैध पिस्टल, चार तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, नकदी और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि रुद्रपुर थाना पुलिस ने एक सूचना पर रुद्रपुर-डाला मार्ग स्थित लखनाघाट मोड़ के पास से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए अभियुक्तों में गोलू यादव, राजन गुप्ता, राहुल साहनी, शिवम सिंह, रोशन यादव उर्फ छोटू और नितेश यादव शामिल हैं। ये सभी गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी पास से नकदी, तमंचा मय कारतूस और पिस्टल के साथ दो मोटर साइकिल बरामद हुई है।
पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकारा कि 3 दिसम्बर 2025 को करहकोल के पास एक युवक से उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट की है। 28 फरवरी 2026 को डहरौली बुजुर्ग स्थित ओमकार नाथ साहनी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के झोले से 8,440 रुपये लूटे थे। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। ------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक