अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जालाैन में महिलाओं को मिला नियुक्ति पत्र व सम्मान
उरई, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ऑडिटोरियम से आयोजित पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 कार्यक्रम जालौन के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभ
नियुक्त पत्र पाती महिलाएं


उरई, 08 मार्च (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ऑडिटोरियम से आयोजित पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 कार्यक्रम जालौन के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सजीव प्रसारण देखा- सुना गया।

इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति बहनों को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी, विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ० दुर्गेश कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ० घनश्याम अनुरागी ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ समाज की प्रत्येक महिला तक पहुंचाना आवश्यक है। इस अवसर पर विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी निशांत पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद अवस्थी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा