कांग्रेस ने एलपीजी गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन
जगदलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर-ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला के नेतृत्व में शहर ग्रामीण के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्र
कांग्रेस ने एलपीजी गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रधानमंत्री का किया पुतला दहन


जगदलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर-ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला के नेतृत्व में शहर ग्रामीण के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में अचानक 60(घरेलू)-115 (कमर्शियल) की बढ़ोतरी के विरोध में व घरेलू व व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया ।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार का फैसला आम जनता पर हमला है। एक ओर जहां जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं केंद्र सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। यदि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू व व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा एक तरफ आम आदमी बेरोजगारी और कम आय से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार बार-बार कीमतें बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। रसोई गैस आम परिवारों की बुनियादी जरूरतों में शामिल है। गैस सिलेंडर महंगा होने से सबसे अधिक असर गृहणियों पर पड़ेगा जिसके चलते घर का बजट संतुलित करना कठिन हो जाएगा। सरकार पुनर्विचार कर घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तत्काल कम कर आम जनता को राहत दे अन्यथा कांग्रेस आने वाले दिनों में इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन और प्रदर्शन करेगी।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, राजमन बेंजाम, पूर्व अध्यक्ष रामशंकर राव,वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, अनूप तिवारी, महामंत्रीगण अभिषेक नायडू, विजय सिंह, जाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, प्रशांत जैन, सुषमा सुता, अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्षगण सूर्यापानी, संतोष सेठिया,महादेव नाग, यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, मंडल अध्यक्षगण वेंकट राव, ललिता राव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, संदीप दास,शुभम यदू, सचिव सलीम जाफर अली, मन्नू सेन, शहनाज बेगम, अपर्णा बाजपेयी, एस नीला, मोहसिन खान, सोमारू नाग,कमला भत्तरा, मनिता राऊत, कृपाशंकर राय, अजय पांडे, जयंती केरकेट्टा, ममता शर्मा, गौरी मंडल, शांति कश्यप, राजकुमारी, खीरेंद यादव आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे