पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया
पूर्वी सिंहभूम, 06 मार्च (हि.स.)। कदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में लिप्त तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की गई तीन एक्साइड पावर सेफ कंपनी की बैट्री भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितो
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार रवि


पूर्वी सिंहभूम, 06 मार्च (हि.स.)। कदमा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में लिप्त तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी की गई तीन एक्साइड पावर सेफ कंपनी की बैट्री भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शुक्रवार को कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा ने बताया कि 04 मई 2025 को भाटिया बस्ती स्थित विवेकानंद रोड निवासी लालू कुमार के घर के आंगन से रखे सामान की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़िता ने कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले की जांच करते हुए तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर विवेकानंद भाटिया बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित यीशु मुखी उर्फ इशु मुखी उर्फ डेफनेट मुखी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अजय रजक के घर और संजय इलेक्ट्रॉनिक्स से चोरी की गई तीन बैट्री बरामद कर लीं। इसके बाद मामले में शामिल अन्य दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान यीशु मुखी उर्फ इशु मुखी उर्फ डेफनेट मुखी (20), अजय रजक (25) और अमन साहू (20) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपित पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इन लोगों ने 05 मार्च 2026 को शास्त्री नगर ब्लॉक-03 निवासी सुभाष बोस से मारपीट की थी। पुलिस अब आरोपितों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे अन्य घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं। छापेमारी अभियान में कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा के अलावा पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार रवि, मंटू कुमार, भोला राणा, तसव्वुर हुसैन, गंदिरा उरांव, सुंदर राम, राहुल कुमार तिवारी और वरुण दत्ता शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक