Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


फिरोजाबाद, 21 मार्च (हि.स.)। थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार रात मुठभेड़ में नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम करने के उद्देश्य से उसे ले जाने व तमंचा से जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त माेहम्मद फरमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि 21 मार्च को थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त माेहम्मद फरमान पुत्र मोहम्मद हाशिम निवासी नैनी ग्लास असरफ गंज थाना रसूलपुर अपने एक अन्य साथी अलीशान के साथ मिलकर एक बच्ची को गलत कार्य करने के उद्देश्य से उसे फल खिलाने का प्रलोभन देकर अपने साथ कमरे में ले गया था। इस मामले में पीड़ित बच्ची के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की गई।
उन्होंने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस टीम के साथ शनिवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त मौहम्मद फरमान बच्चू बाबा सरस्वती मन्दिर के पीछे प्रकाश नगर थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्त माेहम्मद फरमान है जो वांछित अभियुक्त है। उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़