गैस संकट से होटल और कैटरिंग कारोबार प्रभावित
सिलीगुड़ी, 12 मार्च (हि.स.)। सिलीगुड़ी में रसोई गैस की भारी कमी के कारण होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग गंभीर संकट का सामना कर रहे है। कारोबारियों का कहना है कि यदि स्थिति कुछ दिनों तक और ऐसी ही रही तो कई लोगों को मजबूरन अपना व्यवस
सिलीगुड़ी में गैस संकट


सिलीगुड़ी, 12 मार्च (हि.स.)। सिलीगुड़ी में रसोई गैस की भारी कमी के कारण होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग गंभीर संकट का सामना कर रहे है।

कारोबारियों का कहना है कि यदि स्थिति कुछ दिनों तक और ऐसी ही रही तो कई लोगों को मजबूरन अपना व्यवसाय बंद करना पड़ सकता है।

सिलीगुड़ी होटल ओनर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव उज्जवल घोष ने बताया कि शहर के फूडिंग और लॉजिंग होटल भी गैस संकट की परेशानी से जूझ रहे है। उनके अनुसार, अभी पर्यटन का सीजन चल रहा है और इस समय होटलों में मेहमानों की संख्या बढ़ जाती है। लेकिन गैस की कमी के कारण सेवाएं जारी रखना मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल जो थोड़ी-बहुत गैस उपलब्ध है, उससे ज्यादा दिनों तक काम नहीं चल पाएगा। अगर जल्द ही गैस आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो कई होटल बंद करने की नौबत आ सकती है। इससे न केवल कारोबार प्रभावित होगा बल्कि होटलों में काम करने वाले कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ेगा।

इस संकट को देखते हुए सिलीगुड़ी होटल ओनर्स एसोसिएशन ने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि गैस आपूर्ति की समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि कारोबार सामान्य रूप से चल सके और इससे जुड़े हजारों लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार