पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध, अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण
नाहन, 12 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में संचालित सभी गैस एंजैसियों में पर्याप्त मात्रा मे घरेलू एल०पी०जी० सिलैंडर उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंन
पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलैंडर उपलब्ध, अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलैंडरो का भंडारण


नाहन, 12 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में संचालित सभी गैस एंजैसियों में पर्याप्त मात्रा मे घरेलू एल०पी०जी० सिलैंडर उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मध्य-पूर्व एशिया मे जारी अतंर्राष्ट्रीय संघर्ष की खबरों के कारण पूरे प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी एल०पी०जी० की उपलब्धता को लेकर कुछ अफवाहें फैल रही है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलैंडरो का भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलैंडर बुक करवाऐं।

उपभोक्ता अपने घरेलू गैस सिलैण्डरों की बुकिंग विभिन्न माध्यमों जिसमें एस एम एस, मोबाइल एप, मिस्ड काॅल, व ओएमसी वेबसाइट पर जाकर कर सकते है। उपायुक्त ने समस्त गैस एंजैसियों को निर्देश दिए हैं कि वह उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के भीतर गैस सिंलैंडर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे।

उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस सिलैंडर की आपूर्ति में अनावश्यक देरी या किसी समस्या का सामना करना पडे तो सम्बधित गैस एंजैसी या जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले सिरमौर के दूरभाष नम्बर 01702-222558 पर सम्पर्क कर सकते है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर