Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नाहन, 12 मार्च (हि.स.)। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ एसपी कटयाल ने आज जिला सिरमौर के नाहन, कोलर, धौलाकुआं व पांवटा साहिब के विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं जायजा लिया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में खामियां पाई गई। जिन्हें दुरुस्त करने और जांच करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ एसपी कटयाल ने बताया कि आज प्राइमरी, मीडिल स्कूलों, समेत आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि यहां मिलने वाली स्कूली बच्चों को खाद्य सामग्री की भी जांच की गई । निरीक्षण के दौरान सफ़ाई व्यवस्था समेत कई तरह की खामियां सामने आई है। उन्होंने बताया कि यहां स्वच्छता को लेकर भी कार्य सही तरीके से नहीं किया गया। जिसको लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान एसपी कटयाल ने बताया कि निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों की संख्या में भारी कमी पाई गई है जो चिंता का विषय है इसको लेकर कार्य किया जाना चाहिए । उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों को प्रदेश सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर