Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

देवरिया, 12 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलाें को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार हो रहा है।
प्रवीण कुमार तिवारी (25 वर्ष) अपने चाचा रमाकांत तिवारी (65वर्ष ) के साथ दो पहिया वाहन से संत नगर चकिया कोठी से नकटा थाना क्षेत्र के बन चौराहा के पास से अपने घर ग्राम जियुत छापर, थाना भोरे, जिला गोपालगंज बिहार जा रहे थे। रास्ते में अचानक सामने नील गाय आकर वाहन से टकरा गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चाचा— भतीजे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रमाकांत तिवारी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया और एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सुनील और चालक संदीप कुमार ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
-------------
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक