Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जगदलपुर, 12 मार्च (हि.स.)। जिले के क्षेत्रीय साहू समाज के द्वारा तेली-साहू समाज क़ी कुलदेवी भक्तमाता कर्मा क़ी जयंती 15 मार्च को मनाया जायेगा । क्षेत्रीय साहू समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम स्थानीय सिरहासर भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता- साहू समाज के जिलाध्यक्ष हरि साहू, विशिष्ट अतिअतिथि जगदलपुर विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष भाजपा किरण देव व बस्तर महाराजा एवं पूर्व अध्यक्ष युवा आयोग कमलचंद भंजदेव होंगे। वही विशिष्ट अतिथि महापौर नगर पालिक निगम, जगदलपुर संजय पाण्डे, अध्यक्ष नगर पालिक निगम, जगदलपुर खेमसिंग देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा वेदप्रकाश पाण्डे, जिला पंचायत सदस्य बिन्दु हरि साहू, नायब तहसीलदार आशीष साहू, समाजसेवी मदनलाल साहू, अध्यक्ष क्षेत्रीय साहू समाज गणेश राम साहू, महिला सचिव क्षेत्रीय साहू समाज श्रीमती सुनिता साहू तेतरकुटी, कोषाध्यक्ष क्षेत्रीय साहू समाज उमाशंकर साहू व सचिव क्षेत्रीय साहू समाज जगदीश साहू होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे भक्तमाता कर्मा की शोभायात्रा से प्रारंभ होगा, जो कि दंतेश्वरी मंदिर, संजय मार्केट, हनुमान मंदिर, चांदनी चौक, मेन रोड, गोल बाजार चौक होते हुए सिरहासर भवन पहुंचेगी। इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे भक्तमाता कर्मा जी की महाआरती एवं भोग, दोपहर 12.30 बजे अतिथि स्वागत सत्कार, दोपहर 1 बजे अतिथि उद्बोधन, दोपहर 2 बजे प्रतिभावान सम्मान एवं पुरस्कार वितरण तथा दोपहर 2.30 बजे से महा भंडारा प्रारम्भ होगा। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमानंद साहू ने सभी समाजिक जनों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे