Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बीकानेर, 12 मार्च (हि.स.)। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के तहत पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब को नष्ट करवाया। करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी व देशी शराब को जमींदोज किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार और गजनेर थानाधिकारी राकेश स्वामी सहित पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्ती बरती जाएगी।
जानकारी के अनुसार अलग-अलग 12 प्रकरणों में अवैध रूप से परिवहन और बिक्री के दौरान पुलिस द्वारा अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की गई थी। इन मामलों में न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
गजनेर क्षेत्र में निर्धारित स्थान पर जेसीबी की मदद से शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान बोतलों को तोड़कर शराब को जमीन में दबाया गया, ताकि उसका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नहीं हो सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव