धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या
रांची, 12 मार्च (हि.स.)। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के कोकोडीह गांव निवासी कमलेश महतो (युवक) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। सूत्राें के अनुसार, कमलेश महतो एक शादी समारोह से
प्रतीकात्मक तस्वीर


रांची, 12 मार्च (हि.स.)। रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के कोकोडीह गांव निवासी कमलेश महतो (युवक) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

सूत्राें के अनुसार, कमलेश महतो एक शादी समारोह से लौट रहा था। तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे