Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


बोकारो, 12 मार्च (हि.स.)। ,
चास के सोलागिडीह स्थित संत निरंकारी भवन के पास बुधवार देर रात सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे रघुवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रघुवर अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह करीब 5 बजे परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने चास–धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों की ओर से परिजनों और ग्रामीणों के साथ वार्ता की जा रही है। फिलहाल वार्ता जारी है और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है।
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल कुमार